Tuesday, April 28, 2026

Google search engine
Homeपॉलिटिक्स50 दिन बाद तिहाड़ जेल से बाहर निकले अरविंद केजरीवाल, 11 मई...

50 दिन बाद तिहाड़ जेल से बाहर निकले अरविंद केजरीवाल, 11 मई को करेंगे प्रेस कांफ्रेंस

NRI SANJH JALANDHAR (10 MAY)

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आ चुके हैं। जानकारी के मुताबिक वह तिहाड़ जेल से अपने घर के लिए रवाना हो चुके हैं। गाड़ी में उनके साथ आम आदमी पार्टी के महासचिव संदीप पाठक भी मौजूद हैं। केजरीवाल गाड़ी की सनरूफ खोलकर बाहर आए और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘आप लोगों के बीच आकर अच्छा लग रहा है। मैंने कहा था कि मैं जल्दी आऊंगा, आ गया। अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल से बाहर आ चुके हैं। वह अपने घर 6, फ्लैगस्टाफ की ओर बढ़ रहे हैं। कुछ ही देर में वह घर पहुंचेंगे जहां उनके समर्थकों और AAP के कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की हैं और पूरी सड़क पर फूल बिछा दिए हैं।

केजरीवाल ने जेल से बाहर आकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगे का प्लान बताया। उन्होंने कहा, ‘कल 11 बजे कनॉट प्लेस पर हनुमान मंदिर का दर्शन करेंगे और 1 बजे पार्टी ऑफिस पर प्रेस कान्फ्रेंस होगी।

केजरीवाल को 2 जून को सरेंडर करना होगा। प्रचार के सवाल पर अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आएंगे। वहीं ईडी ने ना सिर्फ अंतरिम बेल का विरोध किया बल्कि पूरक चार्जशीट दाखिल कर केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी को घेरने का पूरा प्लान कर तैयार किया था। ईडी केजरीवाल को ही शराब घोटाले का मुख्य किरदार बता रही थी।

वहीं दिल्ली शराब घोटाले में आज एक और अहम सुनवाई हुई। के कविता की जमानत मामले में हाईकोर्ट ने ईडी को नोटिस जारी करते हुए दो हफ्ते में जवाब मांगा है। दिल्ली की विवादित आबकारी नीति और इससे जुड़े धन शोधन मामले में के. कविता की जमानत अर्जी निचली विशेष अदालत खारिज कर चुकी है। उसी आदेश को कविता ने हाईकोर्ट में जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने ईडी की दलीलें मानते हुए कविता को जमानत देने से इंकार कर दिया। अब कविता हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments