NRI SANJH Jalandhar (1 may)
उत्तराखंड के जंगलों में आग लगातार भड़क रही है और कई इलाकों में फैल गई है। आजतक द्वारा प्राप्त आंकड़ों से पता चलता है कि सोमवार सुबह 11 बजे से मंगलवार सुबह 10 बजे के बीच अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के एक्वा और टेरा उपग्रहों पर मौजूद MODIS सेंसर द्वारा उत्तराखंड में कम से कम 40 सक्रिय आग की पहचान की गई है।
उत्तराखंड में मौजूदा हीटवेव के चलते बढ़ती शुष्कता के कारण लगी आग में लगभग सौ हेक्टेयर जंगल जलकर खाक हो गए हैं। जंगलों में लगी ये आग इतनी बड़ी और भयानक हैं कि इनमें से कुछ को तो अंतरिक्ष से भी देखा जा सकता है। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के सेंटिनल-2 सैटेलाइट द्वारा ली गई तस्वीरों में राज्य के कई इलाकों में धुएं के गुबार के साथ भीषण आग को देखा जा सकता है सोमवार को जारी आधिकारिक आकलन के अनुसार, शनिवार 27 अप्रैल को शुरू हुई जंगल की आग ने 814 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में फैले पेड़ों और वन्यजीवों को जलाकर राख कर दिया है।
आग लगातार भड़क रही है और कई इलाकों में फैल गई है। आजतक द्वारा प्राप्त आंकड़ों से पता चलता है कि सोमवार सुबह 11 बजे से मंगलवार सुबह 10 बजे के बीच अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के एक्वा और टेरा उपग्रहों पर मौजूद MODIS सेंसर द्वारा उत्तराखंड में कम से कम 40 सक्रिय आग की पहचान की गई है। एफएसआई ने पिछले 24 घंटों में पाई गई कुल सक्रिय आग में से 10 को ‘बड़ी’ के रूप में वर्गीकृत किया गया है.


