Friday, April 24, 2026

Google search engine
Homeनेशनल5-स्टार होटल में फिर लगी आग, शादी के लिए लगा लाखों का...

5-स्टार होटल में फिर लगी आग, शादी के लिए लगा लाखों का शामियाना खाक

NRI SANJH JALANDHAR (30 APRIL)

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक पांच सितारा होटल में फिर आग लगने की खबर है। शहर के आलीशान होटल विजन महन में आग इतनी भीषण लगी कि लाखों का सामान एक बार में खाक हो गया। हादसा सोमवार देर रात करीब 1.30 बजे हुई, जब यहां वेडिंग पार्टी चल रही थी। इस दौरान लाखों का शामियाना आग के हवाले हो गया। हालांकिं, आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

मामला जबलपुर के थाना गोराबाजार के विजन महल होटल का है, जहां आग लगने की सूचना पा कर दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और हालात पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि मेहमानों सहित होटल में ठहरे सभी यात्रियों को बाहर भागना पड़ा।

बताया जा रहा है कि विजन महल होटल जबलपुर के सबसे महंगे होटल्स में शामिल है और यहां की व्यवस्था दुरुस्त होने का दावा किया जाता है। फिर भी, आग लगना औऱ उसकी वजह पता न चल पाना बड़ी लापरवाही को दर्शाता है। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments