NRI SANJH Jalandhar (1 MAY)
लोकसभा चुनाव जब से शुरू हुआ है तब से ही कांग्रेस को एक के बाद एक कई बड़े झटके लगे हैं। पार्टी के कई दिग्गज नेताओं ने इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया। इसी बीच कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। लोकसभा चुनाव के बीच पंजाब में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है।
दरअसल, यहां पार्टी के पूर्व विधायक नसीब सिंह और नीरज बसोया ने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफ दे दिया है। दोनों नेताओं ने प्रदेश में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन पर अपनी नाराजगी जताई। बता दें, इससे पहले पंजाब के धुरी से पूर्व विधायक दलवीर सिंह गोल्डी ने भी बीते दिन कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।


