NRI SANJH JALANDHAR (23 January)
समूजे पंजाब के साथ हरियाणा में भी धुंध का कहर जारी है। करीब 20 दिन से कोहरे और ठंड के कारण जन जीवन व कारोबार अस्त व्यस्त हो गया है। लोग घरों से बाहर निकलने से गुरेज रहे हैं। बाजारों में ज्यादा रौणक भी देखने को नही मिल रही है।
विजिबिलिटी जीरो से 10 मीटर तक रही। मौसम विभाग के अनुसार 5 दिन और ठंड का प्रकोप बना रहेगा। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में 27 जनवरी तक कोहरा-कोल्ड डे व शीतलहर की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 10 किलोमीटर की स्पीड से चलने वाली शीतलहर से लोगों को परेशानी होगी।
पंजाब में शीतलहर का प्रकोप रहेगा। सभी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। शीतलहर के चलते दिन का तापमान भी ठिठुरन वाला रहेगा। आज भी धूप कम खिलने और तापमान सामान्य से तकरीबन 7 से 8 डिग्री तक कम रहने का अनुमान है।
पंजाब के कई जिलों के साथ हरियाणा के अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी को ऑरेंज अलर्ट पर रखा गया है। वहीं, हिमाचल में बारिश व बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। अच्छी धूप खिलने के आसार हैं। जिससे तापमान बढ़ेगा।
चंडीगढ़ में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ठंड और कोहरे से राहत मिलने के आसार कम हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
हिमाचल में अभी दो दिन मौसम सामान्य रहने वाला है, लेकिन 25 जनवरी से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, किन्नौर, लाहौल स्पीति और चंबा के अधिक ऊंचे क्षेत्रों में अच्छी बर्फबारी हो सकती है।


