Monday, June 1, 2026

Google search engine
Homeपंजाबकैंट में अंगीठी के धुएं से दो की मौत, एक की हालत...

कैंट में अंगीठी के धुएं से दो की मौत, एक की हालत गंभीर

NRI SANJH JALANDHAR (23 January)


ठंड के बचने के लिए लोग अंगीठी जलाकर अपनी जान को खतरे में डाल रहे हैं। पिछले 15 दिनों में 10 से अधिक मौतें केवल अंगीठी के धुंए के कारण हो चुकी हैं। अब एक नया मामला सामंने आया है। जालंधर कैंट में पड़ती धक्का कॉलोनी में देर रात को पिता और पुत्र ने ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जला ली। कमरे में एक और भी व्यक्ति मौजूद था। धुएं से पैदा हुई जहरीली गैस ने तीन मे से दो लोगों को मौत की नींद सुला दिया है और एक की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। जिसे पिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जब इस बारे में थान कैंट की पुलिस को पता लगा तो उन्होंने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। मृतकों की पहचान  राम बलि मोची (50) पुत्र खेलो दास और उसके पुत्र नवीन कुमार (24) के रूप में हुई है। उनके साथ रहता चचेरा भाई राजेश कुमार का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह जब पड़ोसी इन लोगों के घर पहुंचा और जब तीनों को उठाने की कोशिश की तो कोई नहीं उठा। राजेश सांस ले रहा था।
राजेश के भाई ने बताया की तीनों राजमिस्त्री का काम तरते थे। रात मे ठंड अधिक होने के कारण तीनों ने अंगीठी जलाई थी शायद उससे कारण ही इनकी मौत हुई है। पुलिस ने  सीआरपीसी 174 की कार्रवाई की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments