NRI SANJH JALANDHAR (23 January)
गोराया से बड़ी खबर सामने आ रही है। देर रात को दो बाइक सवार युवकों को मर्सिडीज चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार चालक मोटरसाइकल सवार युवकों को 40 मीटर तक घसीटता ले गया। जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। दोनो युवकों की पहचान करवाई जा रही है। जिसके लिए उनकी फोटो अलग अलग थानो में व एरिया में सर्कुलेट करवाई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शी विक्की ने बताया कि दोनो युवक एक पैलेस से बाहर निकले थे और तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिस कारण दोनो युवकों की मौत हो गई। टक्कर के बाद मोटरसाइकल को आग लग गई और सारी मोटरसाइकल जल गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि उक्त मर्सिडीज चला रहा व्यक्ति दोनों युवकों को बाइक के साथ करीब 40 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया था। मोटरसाइकल के साथ दोनो युवक भी साथ में ही घसीटते हुए चले गए। जिसके बाद कार चालक मौके पर से फरार हो गए। लेकिन कार वहीं छोड़ गए।
थाना गोराया के एसएचओ सुखदेव सिंह और जांच अधिकारी हरभजन सिंह गिल ने मौके से आरोपी की कार और बाइक का बचा हुआ ढांचा अपने कब्जे में ले लिया था। वहीं, दोनों मृतकों के शवों को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक दोनों युवकों की मौत मौके पर ही हो चुकी थी।


