Friday, June 5, 2026

Google search engine
Homeपॉलिटिक्सBJP में शामिल हो रहे नेताओं को लेकर कांग्रेस विधायक बोले- कई...

BJP में शामिल हो रहे नेताओं को लेकर कांग्रेस विधायक बोले- कई रिक्त पद खाली होंगे, नौजवान तैयार रहें 

NRI SANJH JALANDHAR (3 April)

मध्य प्रदेश में कांग्रेस को लोकसभा चुनाव से पहले लगातार झटके लग रहे हैं। एक-एक कर कांग्रेस के कई नेता बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। इसी मामले में कांग्रेस विधायक सचिन यादव ने उन पर तंज कसा और कहा कि जो लोग पार्टी छोड़कर जा रहे हैं वह अपने निजी स्वार्थ के लिए जा रहे हैं। इनके जाने से जो रिक्त पद खाली होंगे, उन्हें भरने के लिए कई नौजवान तैयार हैं।

खंडवा प्रवास पर पहुंचे पूर्व मंत्री और कसरावद से कांग्रेस विधायक सचिन यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। वही कांग्रेस छोड़ कर आने वाले नेताओं को भी जवाब दिया। सचिन यादव ने कहा जो लोग कांग्रेस को छोड़कर जा रहे हैं, चाहे वह छिंदवाड़ा के हों या मध्यप्रदेश के। जिन लोगो के निजी स्वार्थ हैं वे लोग पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। जो निष्ठावान कांग्रेसी हैं, जो समर्पित कांग्रेसी हैं वह आज भी कांग्रेस के साथ हैं। जो लोग गए हैं, उनके जाने से जो रिक्त पद है, उसे  भरने के लिए हमारे नौजवान साथी हैं। वह नौजवान साथी उस रिक्त पद को भरने के लिए तैयार हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments