Thursday, October 22, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलनेतन्याहू की ईरान पर फिर से बड़े हमले करने की योजना को...

नेतन्याहू की ईरान पर फिर से बड़े हमले करने की योजना को ट्रंप ने रोका ?

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस महीने ईरान पर फिर से बड़े हमले करने की योजना बनाई थी, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिलहाल इसे रोक दिया. फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायली सेना 10 अक्टूबर के आसपास कई दिनों तक चलने वाले बमबारी अभियान की तैयारी कर चुकी थी।

इस बार परमाणु ठिकानों और ईरानी शासन से जुड़े लक्ष्यों के साथ बिजली संयंत्रों जैसे नागरिक बुनियादी ढांचे को भी निशाना बनाने की योजना थी।हालांकि, ट्रंप ने अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले युद्ध दोबारा शुरू करने को लेकर चिंता जताई. इसके बाद हमले की योजना फिलहाल टाल दी गई

रिपोर्ट में तीन अज्ञात लोगों के हवाले से यह जानकारी दी गई है. हालांकि, ट्रंप और नेतन्याहू दोनों ईरान के खिलाफ फिर कार्रवाई करने की धमकी दे चुके हैं और कह चुके हैं कि वे ईरानी शासन को हटाने का काम पूरा करेंगे।रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली सेना ने 10 अक्टूबर वाले सप्ताहांत में कई दिनों तक चलने वाले हमले की योजना बनाई थी

इसकी तीव्रता 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल की ओर से किए गए हमलों से भी ज्यादा हो सकती थी.इस अभियान में परमाणु ठिकानों और ईरानी शासन से जुड़े ठिकानों के अलावा बिजली संयंत्रों जैसे नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने की तैयारी थी।

हालांकि, ट्रंप की आपत्तियों के बाद इस योजना को फिलहाल रोक दिया गया.ट्रंप ने इससे पहले अपने सोशल मीडिया मंच ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा था कि वह 3 नवंबर तक ईरान पर हमले शुरू नहीं करेंगे. रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी मध्यावधि चुनाव से पहले युद्ध दोबारा शुरू करने को लेकर उनकी प्राथमिकताएं इस फैसले की एक वजह थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments