Tuesday, October 13, 2026

Google search engine
Homeपंजाबतरनतारन में ASI की गोली मारकर हत्या.....

तरनतारन में ASI की गोली मारकर हत्या…..

फिरोजपुर के काउंटर इंटेलिजेंस विभाग में तैनात ASI इक़बाल सिंह (55) की रविवार देर शाम करीब 7:30 बजे नौशहरा से लोहका रोड पर पटवारीखाने के पास अज्ञात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ASI इक़बाल सिंह फिरोजपुर में अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर वापस आ रहे थे। इस दौरान जब वे नौशहरा से लोहका रोड पर पटवारीखाने के पास पहुंचे तो अज्ञात हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाते हुए गोलियां चला दीं। गोलियां लगने के कारण उनकी मौत हो गई।

वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हलचल मच गई। DSP पट्टी रवि शेर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ASI इक़बाल सिंह को अज्ञात हमलावरों ने गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है और न ही हमलावरों की पहचान सामने आई है। पुलिस द्वारा घटना स्थल से सबूत एकत्र करने और वारदात से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच किए जाने की संभावना है। जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के कारणों और मुल्जिमों के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments