Thursday, October 1, 2026

Google search engine
Homeस्पोर्टसएशियन गेम्स 2026 , भारत और पाकिस्तान में 03 अक्तूबर को होगा...

एशियन गेम्स 2026 , भारत और पाकिस्तान में 03 अक्तूबर को होगा फाईनल मैच

एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट इवेंट में गुरुवार (01 अक्तूबर) को श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली. पाकिस्तान पहले से ही फाइनल में पहुंच चुका था. अब भारत और पाकिस्तान के बीच 03 अक्टूबर (शनिवार) को गोल्ड मेडल मैच खेला जाएगा।

यह मुकाबला भारतीय समय के अनुसार सुबह 10 बजे से शुरू होगा. बात करें श्रीलंका के खिलाफ हुए सेमीफाइनल की, तो यहां टीम इंडिया ने एकतरफा जीत हासिल की. निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग के लिए उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 169 रन बनाए. चेज करते हुए श्रीलंका 9.5 ओवर में सिर्फ 45 रन पर ऑलआउट हो गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments