कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने एक बार फिर चुनाव आयोग को घेरा है. उन्होंने शनिवार (26 सितंबर) को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की. दीपके ने इसके जरिए चुनाव आयोग से वोटर रजिस्ट्रेशन कैंपने को लेकर सवाल किया है कि अभी तक इसकी शुरुआत क्यों नहीं हुई थी।
दीपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की थी. उन्होंने कहा था कि अगर इस्तीफा नहीं हुआ तो सीजेपी मुंबई में प्रदर्शन करेगी.अभिजीत दीपके ने चुनाव आयोग के फैसले को लेकर एक्स पर लिखा, ‘तो अब तक क्यों नहीं किया था?’ दीपके की इस एक्स पोस्ट पर कई तरह के रिएक्शन देखने को मिले हैं. उनके समर्थक रिप्लाई में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे है।
‘आईएएनएस’ की रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि तय नियमों के तहत मतदाता सूचियों को नियमित रूप से अपडेट करने की प्रक्रिया में योग्य व्यक्ति अपना नाम जुड़वा सकते है।भारत निर्वाचन आयोग के साथ मतदाता के रूप में रजिस्ट्रेशन कराने के
लिए नियमों के मुताबिक व्यक्ति का भारतीय नागरिक होना जरूरी है. साथ ही उसने निर्धारित तारीख पर 18 साल की उम्र पूरी कर ली हो, वह उस निर्वाचन क्षेत्र या मतदान क्षेत्र का सामान्य निवासी हो जहां अपना नाम दर्ज कराना चाहता है और मतदाता बनने के लिए अयोग्य घोषित न हो।


