Saturday, September 26, 2026

Google search engine
Homeस्पोर्टसभारत ने कबड्डी में गोल्ड मेडल जीता, फाइनल में भारतीय महिला टीम...

भारत ने कबड्डी में गोल्ड मेडल जीता, फाइनल में भारतीय महिला टीम ने ईरान को 37-34 से हराया

भारत ने कबड्डी में गोल्ड मेडल जीत लिया है. फाइनल में भारतीय महिला टीम ने ईरान को 37-34 से हराया. यह एशियन गेम्स 2026 में भारत का तीसरा गोल्ड और कुल 27वां मेडल है. पहले हाफ में भारत के पास अच्छी बढ़त थी, लेकिन दूसरे हाफ में ईरान ने वापसी कर ली थी और टीम इंडिया की बढ़त सिर्फ एक पॉइंट की रह गई थी. मगर आखिरी 5 मिनट में भारतीय टीम ने जोरदार वापसी करते हुए मुकाबला अपने नाम किया।

हाफ टाइम तक भारत को ईरान पर 22-16 से बढ़त हासिल थी. दूसरे हाफ की शुरुआत में ईरान ने कमाल का प्रदर्शन किया और एक समय स्कोर 27-26 तक आ पहुंचा था, टीम इंडिया ऑलआउट हो गई थी. मुश्किलें बढ़ने लगी थीं, लेकिन इसी बीच टाइम-आउट हुआ, जिसके बाद भारतीय टीम ने अपनी रणनीति बदली और ईरान की टीम को बुरी तरह धो डाला

आखिरी 5 मिनट में ईरान के खिलाड़ी बुरी तरह दबाव तले दबे नजर आए।यह एशियन गेम्स के इतिहास में चौथी बार है जब भारत की महिला कबड्डी टीम ने गोल्ड मेडल जीता है. 2018 जकार्ता एशियन गेम्स में भारत को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा था, लेकिन बाकी सभी मौकों पर भारतीय टीम ने गोल्ड मेडल जीता है।

टीम इंडिया ने एशियन गेम्स में मेडल जीतने का 100 प्रतिशत रिकॉर्ड भी कायम रखा है।ईरान के साथ फाइनल समाप्त होने के बाद भारतीय टीम की कप्तान पुष्पा राणा ने स्वीकार किया कि ईरान बहुत टक्कर वाली टीम होगी, लेकिन पुष्पा को पूर्ण विश्वास था कि

उनकी टीम गोल्ड मेडल जीतकर लाएगी।यह 2026 एशियन गेम्स में भारत का तीसरा गोल्ड मेडल है. उनसे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कमलजीत और सुरुची सिंह ने मिक्स्ड 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग इवेंट में गोल्ड मेडल जीता है. भारत अभी पदक तालिका में 27 मेडल के साथ 12वें पायदान पर है।

Previous article
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments