‘मिर्जापुर द मूवी’ ने इंडियन बॉक्स ऑफ़िस पर कमाल का परफॉर्म किया है. रिलीज के दो हफ्ते में धुआंधार नोट बटरोने के बाद अब ये अपने तीसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती दिखा रही है. हालांकि इसकी कमाई में अब मंदी भी देखी जा रही है. अपने तीसरे सोमवार को इसने ठीक-ठाक कमाई की थी।
‘मिर्जापुर द मूवी’ को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 19 दिन पूरे हो चुके हैं लेकिन ये क्राइम थ्रिलर थकने का नाम नहीं ले रही है. यहां तक कि दायरा और वाइब के रिलीज होने के बाद भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ करोड़ों में कमा रही है ये साफ दिखाता है कि इस फिल्म में दर्शकों की अब भी दिलचस्पी बनी हुई है।
हालांकि तीसरे मंडे को इसकी कमाई में गिरावट उम्मीद से ज़्यादा थी लेकिन फिर भी फ़िल्म ने अच्छे आंकड़े हासिल किए. बता दें कि इस बॉलीवुड क्राइम थ्रिलर ने अपने तीसरे सोमवार यानी 18वें दिन 1.9 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं तीसरे मंगलवार को इसकी कमाई में फिर से तेजी देखी गई है।90 करोड़ के बजट में बनी ‘मिर्ज़ापुर द मूवी’ ने अब तक 219.70 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है।
इस तरह, 19 दिनों में इसने 129.70 करोड़ रुपये का रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट हासिल कर लिया है. आगे हिसाब लगाने पर यह 144.11% रिटर्न के बराबर है, जिससे फिल्म को ‘हिट’ का दर्जा मिल गया है. सुपर हिट बनने के लिए फिल्म को 150% रिटर्न देना होगा, जो 225 करोड़ रुपये की नेट कमाई पर हासिल हो जाएगा।
बता दें कि ‘मिर्जापुर द मूवी’ को सुपर हिट बनने के लिए बस 5.30 करोड़ रुपये और चाहिए, जो अगले दो दिनों में पूरे हो जाएंगे. इसके साथ ही, यह फिल्म 2026 की बॉलीवुड की चौथी सुपर हिट बनने के लिए तैयार है और ‘धुरंधर 2’, ‘आवारापन 2’ और ‘हनुमान अंश’ की लिस्ट में शामिल हो जाएगी।


