अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में दिए भाषण के दौरान ईरान और क्यूबा के प्रतिनिधियों ने सदन से वॉकआउट कर दिया. मंगलवार को ट्रंप ने अपने संबोधन में ईरान के साथ पिछले छह महीनों से चल रहे सैन्य अभियानों और दोनों देशों के बीच संभावित समझौते का जिक्र किया. इसी दौरान ईरानी प्रतिनिधिमंडल के सदस्य सभा से बाहर निकल गए।
बाद में क्यूबा के प्रतिनिधियों ने भी ट्रंप की टिप्पणियों के बाद सदन छोड़ दिया.ट्रंप ने अपने संबोधन में ईरान को लेकर कहा कि उनके सामने बड़ा फैसला है. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या ईरान के साथ ऐसा समझौता किया जाए, जिससे वह दोबारा निर्माण कर सके और पहले से कहीं ज्यादा मजबूत देश बन सके।
ट्रंप ने इसके साथ यह भी कहा कि दूसरा विकल्प इस्लामिक रिपब्लिक को तेजी से खत्म करना है, ताकि उसे दोबारा लोगों और देशों को नुकसान पहुंचाने का मौका न मिले.उन्होंने कहा, क्या मैं उन्हें बिना किसी भविष्य और आने वाली पीढ़ियों की उम्मीद के नरक में धकेल दूं?
हालांकि, ट्रंप ने साथ ही उम्मीद जताई कि चुनाव के ठीक बाद ईरान के साथ समझौता हो सकता है।ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन और विदेश मंत्री अब्बास अराघची वार्षिक महासभा के लिए न्यूयॉर्क में मौजूद थे।
हालांकि, ट्रंप के भाषण के दौरान दोनों महासभा के मुख्य कक्ष में मौजूद नहीं थेउनकी जगह ईरान के जूनियर स्तर के अधिकारी और अन्य आधिकारिक प्रतिनिधि निर्धारित सीटों पर बैठे थे. अमेरिकी राष्ट्रपति के भाषण शुरू होने के करीब 10 मिनट बाद ईरानी प्रतिनिधियों ने भी सदन छोड़ दिया।


