आज एशियन गेम्स 2026 का तीसरा दिन है. आज 11 अलग-अलग खेलों में भारत के एथलीट एक्शन में दिखाई देंगे. कबड्डी से लेकर शूटिंग और वुशू में भारतीय खिलाड़ी दम दिखाएंगे. अब तक भारतीय शूटरों ने दम दिखाया है. भारत के लिए सबसे पहला मेडल शूटिंग में 10 मीटर एयर राइफल महिला स्पर्धा में आया था, जिसके बाद इलावेनिल वलारिवन ने एकल स्पर्धा में भी सिल्वर मेडल जीत लिया था
सूचिका तरियाल ने इतिहास रच दिया है, वो एशियन गेम्स में भारत के लिए MMA में पदक लाने वाली सबसे पहली खिलाड़ी बन गई हैं. उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीता है. इसके अलावा हिमांशु ढिलन ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीत लिया है. वहीं भारत की पुरुष कबड्डी टीम ने अपना पहला मैच जापान से 49-24 के अंतर से जीत लिया।
भारत आज 11 खेलों में दावेदारी पेश करेगा. ये 11 खेल हॉकी, कबड्डी, टेबल टेनिस, स्विमिंग, वुशू, सॉफ्ट टेनिस, बैडमिंटन, शूटिंग, बॉक्सिंग, MMA और सेपकटकरॉ हैं. शूटिंग में आज मेडल की भरमार हो सकती है. वहीं स्विमिंग में भारत के तैराक इतिहास को बदलना चाहेंगे. 2014 के बाद भारत ने एशियन गेम्स में तैराकी में कोई पदक नहीं जीता है।
महिला टेबल टेनिस टीम प्रतियोगिता में भारत ने पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह पक्की कर ली है. भारत ने अब तक कुल 6 मेडल जीते हैं. इनमें पांच सिल्वर और एक ब्रॉन्ज है. भारत के लिए अब तक सूचिका तरियाल ने MMA में ब्रॉन्ज जीता है।
महिला 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में सिल्वर, मेंस 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में भी सिल्वर मेडल आया है. इलावेनिल वलारिवन ने महिला एकल 10 मीटर एयर राइफल में सिल्वर, हिमांशु ढिलन ने मेंस 10 मीटर एयर राइफल में सिल्वर और शूटिंग में रुद्रांक्श पाटिल ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है।


