Monday, August 10, 2026

Google search engine
Homeपंजाबहरियाणा के CM ने पीएम मोदी और सुखबीर बादल की मुलाकात पर...

हरियाणा के CM ने पीएम मोदी और सुखबीर बादल की मुलाकात पर क्या कहा !

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिरोमणि अकाली दल (बादल) के प्रेसिडेंट सुखबीर सिंह बादल के बीच मीटिंग के बाद पंजाब में BJP और अकाली दल के बीच नए गठबंधन की अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इन अटकलों पर अपना जवाब दिया है।प्रेस कॉन्फ्रेंस में गठबंधन की संभावना के बारे में पूछे जाने पर सैनी ने कहा, “प्रधानमंत्री किसी से भी मिल सकते हैं। गठबंधन जैसी कोई चीज नहीं है।

प्रधानमंत्री 140 करोड़ लोगों की समस्याएं सुनने के लिए हैं। वह अपनी समस्याएं लेकर किसी से भी मिल सकते हैं।”CM सैनी ने कहा कि फॉर्मल मीटिंग के दौरान इस तरह की चर्चा गलत है। वहीं, भगवंत मान के बारे में एक सवाल के जवाब में CM ने कहा कि भगवंत मान पंजाब में नायब सैनी के रूप में सपनों में आते हैं।

हाल ही में पंजाब के CM भगवंत मान ने कहा था कि हरियाणा के मुख्यमंत्री पंजाब में घूमते थे, जबकि हरियाणा में पेपर लीक करने वालों के गैंग घूम रहे थे। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी से मिलने से पहले सुखबीर बादल ने चंडीगढ़ में हरियाणा के मुख्यमंत्री के घर ‘संत कबीर कुटीर’ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की थी।

इसके बाद ही सुखबीर को प्रधानमंत्री से मिलने का मौका मिला। सुखबीर बादल और सीएम सैनी के बीच हुई मीटिंग में पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले BJP-अकाली दल के संभावित गठबंधन, लोकसभा में डिलिमिटेशन और महिला आरक्षण बिल को समर्थन जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments