Tuesday, August 4, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलइजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी की तारीफ़ की

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी की तारीफ़ की

ईरान के साथ जारी तनाव और दुनिया भर में बदलते राजनीतिक हालातों के बीच इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत के साथ अपने देश के संबंधों को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।उन्होंने कहा कि इजराइल, भारत के साथ अपने रिश्तों को मजबूत करने के लिए बहुत मेहनत कर रहा हैनेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर तारीफ की और उन्हें इजराइल के सबसे अच्छे दोस्तों में से एक बताया।

इसके साथ ही उन्होंने मुश्किल वक्त में भारत से मिले समर्थन और सहयोग की भी सराहना की।इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ‘हमें और भी अलाइंस बनाने की जरूरत है इसीलिए मैं भारत के साथ और अपने दोस्त नरेंद्र के साथ-जो हमारे सबसे अच्छे दोस्तों में से एक है।

अपने रिश्तों को मजबूत करने पर बहुत ध्यान दे रहा हूं कहा जाता है कि इजराइल अलग-थलग पड़ गया है लेकिन भारत में इजराइल को और मुझे व्यक्तिगत रूप से जो समर्थन मिलता है, वो सचमुच अविश्वसनीय है।साल 2018 में इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत का एक अहम दौरा किया था।

उस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच 9 बड़े समझौतों पर दस्तखत (Sign) हुए थे।उस समय दोनों नेताओं ने इस रिश्ते को एक विशेष साझेदारी का नाम दिया था।जिसने दोनों देशों के बीच व्यापारिक और तकनीकी संबंधों को एक नए स्तर पर पहुंचाने में मदद की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments