Monday, August 3, 2026

Google search engine
Homeनेशनलसीजेपी का फंड मामले पर आया रिएक्शन...

सीजेपी का फंड मामले पर आया रिएक्शन…

गुजरात के सूरत के एक आरटीआई एक्टिविस्ट ने अभिजीत दीपके और कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर जांच की मांग की थी. उसने दीपके के पिता की फाइनेंसियल जांच की मांग की थी. वहीं सीजेपी को 1 करोड़ रुपए फंड मिला था. इस पर भी सवाल किया. इस मामले पर सीजेपी की तरफ से रिएक्शन आ गया है।

दीपके ने कहा कि विदेश में मेरी पढ़ाई का खर्च बोस्टन यूनिवर्सिटी से मिली स्कॉलरशिप से हुआ था. वहीं एक पोस्ट में पीएम केयर्स फंड का भी जिक्र किया गया।दीपके ने एक पत्रकार से बात करते हुए कहा, ‘मैंने अपनी पढ़ाई का खर्च बोस्टन यूनिवर्सिटी से मिली स्कॉलरशिप से उठाया था और इसके साथ ही कुछ एज्युकेशन लोन भी लिया था, जिसे अब चुका दिया है.’ दीपके ने सीजेपी की फंडिंग पर कहा कि हम लोग क्राउडफंडिंग करते हैं. दीपके ने इसे पारदर्शी रखने का भी दावा किया।

वहीं सीजेपी की प्रवक्ता वैष्णवी गौड़ ने पीएम केयर्स फंड को लेकर तंज कस दिया. उन्होंने इसको लेकर एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है. वैष्णवी ने लिखा, ‘एक प्राइवेट इंडिविजुअल के पढ़ाई खर्च पर आरटीआई लगाने वाले कभी पीएम केयर्स फंड को भी देखें. मोदी जी आपको माफ कर देंगे, चिंता न करें.’

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments