Monday, August 3, 2026

Google search engine
Homeनेशनलसोमवार को शुरुआती कारोबार में 31 पैसे की मजबूती के साथ 95.12...

सोमवार को शुरुआती कारोबार में 31 पैसे की मजबूती के साथ 95.12 प्रति डॉलर पर ….

रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 31 पैसे की मजबूती के साथ 95.12 प्रति डॉलर पर पहुंच गया. वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर हमले टालने के फैसले के बाद डॉलर के कमजोर होने से भारतीय रुपये को पिछले कई हफ्तों में सबसे बड़ी मजबूती मिली है।

इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज मार्केट में आज रुपया 95.10 से 95.35 के मजबूत दायरे में कारोबार कर रहा हैभारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की 3 दिवसीय बैठक शुरू हो रही है. बाजार को पूरा भरोसा है कि रिजर्व बैंक ब्याज दरों को 5.25% पर स्थिर रखेगा, जिससे रुपये की लिक्विडिटी मजबूत बनी हुई है।

साथ ही कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से बाजार में उत्साह है, जिसके चलते आज भारतीय शेयर बाजार में भी तेजी देखी जा रही है. बाजार में आई इस हरियाली के कारण विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने भारतीय इक्विटी में डॉलर के प्रवाह को बढ़ा दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments