Monday, September 14, 2026

Google search engine
Homeनेशनलदिल्ली-एनसीआर में मानसून कमजोर !

दिल्ली-एनसीआर में मानसून कमजोर !

दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर से मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ती हुई दिखाई दे रही हैं. हालांकि, आज आसमान में बादल छाये रहेंगे और नेशनल कैपिटल रीजन के अधिकतर हिस्सों में कई दिनो तक हल्की बारिश या बूंदाबांदी के आसार बने रहेंगे. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अभी बारिश की बहुत संभावना नहीं है, लेकिन अगले हफ्ते से दिल्ली का मौसम सुहावना बने रहने का अनुमान लगाया गया है।

इसके साथ ही अुनमान है कि अगले 7 दिनों में दिल्ली के अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।IMD के अनुसार, शुक्रवार (24 जुलाई) को दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 34.6 डिग्री सेल्सियस रहा

वहीं, न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा. इस दौरान नमी का अधिकतम स्तर 85 प्रतिशत और न्यूनतम स्तर 64 प्रतिशत रहा।पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली के कई इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश हुई. इस दौरान दिल्ली के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं दर्ज किया गया।

पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी में न्यूनतम तापमान 23-27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33-35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. इस दौरान दिल्ली में 15-20 किमी/घंटा की गति से पूर्वी हवाएं चलीं, जबकि पालम में रात 12:30 बजे हवा की गति 37 किमी/घंटा तक पहुंच गई थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments