भारतीय क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं हैं, न ही वह वनडे टीम में हैं. हालांकि विराट कोहली के चोटिल होने के कारण उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई घरेलू सीरीज में मौका मिला था, जिसके आखिरी मैच में उन्होंने शतक ठोका था. अभी यशस्वी फीफा वर्ल्ड कप के मैच एन्जॉय कर रहे हैं,
वह फ्रांस बनाम स्वीडन मैच देखने के लिए न्यूयॉर्क में थे. वह लियोनेल मेसी के नाम और नंबर वाली अर्जेंटीना की जर्सी पहने मैच देखने गए, जहां से उन्होंने ये वीडियो शेयर किया.यशस्वी जायसवाल नाकआउट स्टेज (राउंड ऑफ 32) में स्वीडन बनाम फ्रांस मैच देखने स्टेडियम पहुंचे थे, हालांकि उन्होंने दोनों टीमों में से किसी की नहीं बल्कि अर्जेंटीना की जर्सी पहन रखी थी।
इससे साफ है कि वह लियोनेल मेसी के बहुत बड़े फैन हैं, जो अर्जेंटीना के अगले मैच में भी स्टेडियम जा सकते हैं.शस्वी ने वीडियो शेयर करते हुए बताया कि ये उनकी बकेट लिस्ट में शामिल था, जिसे वह पूरा कर चुके हैं. उन्होंने कैप्शन में ये बात लिखी. बकेट लिस्ट, मतलब वो चीज जिसे आप अपनी जिंदगी में एक बार जरूर करना चाहते हैं. यशस्वी फीफा वर्ल्ड कप का मैच लाइव स्टेडियम से देखना चाहते थे.


