Wednesday, May 27, 2026

Google search engine
Homeपंजाबपटियाला में नीले ड्रम के अंदर मिली लड़की लाश, जांच में जुटी...

पटियाला में नीले ड्रम के अंदर मिली लड़की लाश, जांच में जुटी पुलिस

पटियाला के अर्बन एस्टेट इलाके के पास कूड़े के ढेर के पास नीले ड्रम में एक जवान लड़की की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, उन्हें फोन पर सूचना मिली थी कि DCW पुल के पास नीले ड्रम में किसी की लाश पड़ी है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां जांच के दौरान ड्रम से एक लड़की की लाश बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक, अभी तक मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। लाश को आगे की जांच के लिए पटियाला के राजिंदरा अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। शुरुआती जांच में यह भी पता चला है कि लड़की के शरीर पर दो टैटू थे और कुछ चोट के निशान भी मिले हैं।

पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और लड़की की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस संदिग्ध हालात को लेकर भी मामले की जांच कर रही है और आस-पास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments