Wednesday, June 3, 2026

Google search engine
Homeपंजाब2 दिन बरसात की संभावना, एक्टिव रहेगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस

2 दिन बरसात की संभावना, एक्टिव रहेगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस

NRI SANJH JALANDHAR,(8 March)

देश के कई मैदानी इलाकों में पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। जिसके कारण मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, तेजी से दो वेस्टर्न डिस्टर्बन्स उत्तर पश्चिम भारत के मौसम को बदल सकते हैं, पहले वेस्टर्न डिस्टर्बन्स के 10 मार्च की रात से और दूसरे के 12 मार्च की रात से एक्टिव होने का अनुमान है। इसका असर पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी दिखने की संभावना है। इसलिए 10 से 12 मार्च के दौरान मौसम बदल सकता है।

आज से आने वाले अगले 2 दिनों में फिर से बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। जिसके कारण विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया है।

वहीं हरियाणा, चंडीगढ़ में भी बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 60 घंटों के अंदर उत्तर भारत के राज्यों में तेज आंधी और बारिश हो सकती है। दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में फिर से बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

दिल्ली में सुबह शाम ठंड

मौसम विभाग का मानना ​​है कि 11 मार्च से राजधानी दिल्ली में तापमान बढ़ेगा और मौसम में बदलाव आएगा। मौसम विभाग के मुताबिक, फरवरी के अंत में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखी गई थी, लेकिन पिछले कई दिनों से इसमें एक बार फिर गिरावट आई है। इसके कारण दिल्ली में सुबह और शाम ठंड है। 

ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश 

वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। 9 मार्च को पश्चिम से पूर्व तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 10, 11 और 12 मार्च को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने की संभावना है। हालांकि ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments