Saturday, April 25, 2026

Google search engine
Homeपंजाबजिला प्रशासन जालंधर द्वारा ‘वाकाथॉन 1.0’ करवाई गई

जिला प्रशासन जालंधर द्वारा ‘वाकाथॉन 1.0’ करवाई गई

युद्ध नशे के विरुद्ध ; वाकाथॉन ने नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन जीने का दिया संदेश सैकड़ों विद्यार्थियों ने नशे के खिलाफ सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की शपथ ली

जालंधर में पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चलाई जा रही ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ मुहिम के तहत आज जिला प्रशासन द्वारा डी.ए.वी. कॉलेज के सहयोग से ‘वाकाथॉन 1.0’ का आयोजन किया गया, जिसमें 600 से अधिक विद्यार्थियों, फैकल्टी सदस्यों और अभिभावकों ने भाग लेकर नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन जीने का संदेश दिया।

एस.डी.एम. जलंधर-1 नवदीप सिंह द्वारा वाकाथॉन को स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो शिवानी पार्क, मॉडल टाउन पहुंचकर समाप्त हुई। उन्होंने स्वयं भी वाकाथॉन में भाग लिया।इस मौके पर एस.डी.एम. द्वारा विद्यार्थियों और अन्य भागीदारों को नशे के खिलाफ लड़ने, नशे के आदी व्यक्तियों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करने और नशे के खिलाफ सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की शपथ भी दिलाई गई।

इस दौरान अपने संबोधन में एस.डी.एम. नवदीप सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ मुहिम को समर्पित आज की वाकाथॉन में लिया एक-एक कदम नशे के विरुद्ध जन जागरूकता फैलाने में अहम भूमिका निभाएगा।इस मौके पर ए.सी.पी. (हेड क्वार्टर) मनमोहन सिंह, प्रिंसिपल डा. अनूप कुमार भी मौजूद रहे।रेड क्रॉस और प्रयास स्कूल के विशेष जरूरत वाले बच्चों ने भी वाकाथॉन में भाग लिया।

पंजाबी लोक गायक दलविंदर दयालपुरी और सहायक डायरेक्टर युवक सेवाएं रवि दारा ने गीतों के माध्यम से स्वस्थ जीवन की महत्ता पर प्रकाश डाला। समागम के दौरान डी.ए.वी. बैंड और भांगड़ा की प्रस्तुति भी की गई।इस मौके पर सेक्रेटरी, जिला रैड क्रॉस सोसाइटी सुरजीत लाल, वाइस प्रिंसिपल प्रो. कुंवर राजीव, प्रो. सोनिका दानिया, रजिस्ट्रार प्रो. अशोक कपूर, डिप्टी रजिस्ट्रार प्रो. मनीष खन्ना, डीन ई.एम.ए. डा. एकजोत कौर और इवेंट कोऑर्डिनेटर प्रो. ईशा सहगल, डा. एस.के. गौतम, विनोद कुमार, मॉडल टाउन शॉपकीपर्स एसोसिएशन के प्रधान राजीव दुग्गल और अन्य शख्सियतें भी मौजूद रहीं।

वाकाथॉन में डी.ए.वी. कॉलेज, जालंधर, डी.ए.वी. इंस्टीट्यूट ऑफ फिजियोथेरेपी एंड रिहैबिलिटेशन, महात्मा हंसराज डी.ए.वी. इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, पुलिस डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, दयानंद मॉडल स्कूल (मॉडल टाउन), दयानंद मॉडल स्कूल (दयानंद नगर) के विद्यार्थियों और फैकल्टी सदस्यों ने भाग लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments