मंगलवार, 21 अप्रैल को घरेलू फ्यूचर्स मार्किट में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है।मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 जून, 2026 की एक्सपायरी डेट वाले सोने के फ्यूचर्स करीब ₹190 नीचे ट्रेड कर रहे थे।MCX पर सोने का फ्यूचर्स ₹1,53,800 प्रति 10 ग्राम पर खुला।
पिछले ट्रेडिंग दिन सोना ₹1,53,992 पर बंद हुआ था। सुबह करीब 9:55 बजे, सोने का फ्यूचर्स 0.12 परसेंट की गिरावट के साथ ₹1,53,752 पर ट्रेड कर रहा था। शुरुआती ट्रेड में सोने का फ्यूचर्स ₹1,53,992 के हाई पर पहुंच गया था। दिल्ली में सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम) 24 कैरेट – ₹1,55,440 ,22 कैरेट – ₹1,42,500 18 कैरेट – ₹1,16,620 है।


