Friday, June 19, 2026

Google search engine
Homeनेशनलबिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ली शपथ

बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ली शपथ

बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर सम्राट चौधरी ने शपथ ले ली है। वह बिहार में भारतीय जनता पार्टी के पहले सीएम बन गए है। राज्यपाल अता हसनैन ने उन्हें सीएम पद की शपथ दिलाई है। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। उनके साथ जदयू के बिजेंद्र यादव और विजय कुमार चौधरी ने उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है।

पिछले कई दिनों से बिहार में बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिल रहा था। सम्राट चौधरी शुरू से ही सीएम पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। मंगलवार (14 अप्रैल) को उन्हें बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया। इसके बाद उन्होंने राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया। सम्राट चौधरी ने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है।

इस दौरान बीजेपी और जेडीयू समेत एनडीए के बड़े नेता शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मौजूद रहे। सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर उन्हें पक्ष-विपक्ष की तरफ से बधाईयों का दौर शुरू हो गया है। सम्राट चौधरी ने शपथ से पहले पंचरूप हनुमान मंदिर में की पूजा-पाठ किया. इसके बाद वह शपथ ग्रहण करने के लिए लोकभवन रवाना हुए थे। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

इस बाद उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि मैंने बिहार के लोगों के लिए बहुत काम किया है। हाल ही में मैंने मुख्यमंत्री पद छोड़ने का निर्णय लिया। इसलिए आज की कैबिनेट बैठक के बाद मैंने राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप दिया. अब नई सरकार यहां का काम देखेगी। नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। बिहार विधानसभा में राजग के कुल 202 सदस्य है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments