Sunday, September 20, 2026

Google search engine
Homeपंजाबमोगा के तीन सरकारी स्कूलों को मिली बम की धमकी

मोगा के तीन सरकारी स्कूलों को मिली बम की धमकी

आज जालंधर के बाद मोगा जिले के तीन सरकारी स्कूलों में आज बम की धमकी मिलने से दहशत फैल गई। ये धमकी ईमेल के ज़रिए दी गई थी, जिसके बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्कूलों की सुरक्षा बढ़ा दी। जिन स्कूलों को धमकियां मिली हैं, उनमें गोधेवाला, उगोके और झंडियाना गांव के सरकारी स्कूल शामिल हैं।

धमकी भरे ईमेल स्कूलों के ऑफिशियल ईमेल एड्रेस पर भेजे गए थे, जिससे स्कूल मैनेजमेंट में दहशत फैल गई।स्कूल मैनेजमेंट ने तुरंत इसकी जानकारी बड़े अधिकारियों और पुलिस प्रशासन को दी।

प्रिंसिपल राजेश कुमार गर्ग ने बताया कि पुलिस को तुरंत जानकारी दी गई, जिसके बाद बम स्क्वॉड को मौके पर भेजा गया। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और धमकी भरा ईमेल भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments