Sunday, September 20, 2026

Google search engine
Homeपंजाबसीएम मान को मिली धमकी, जालंधर के तीन स्कूलो को बम से...

सीएम मान को मिली धमकी, जालंधर के तीन स्कूलो को बम से उड़ाने का जिक्र

जालंधर में तीन स्कूलों, दिल्ली जाने वाली एक ट्रेन, विधानसभा और डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ के नाम से एक धमकी भरा ईमेल भेजा गया है। इसमें ए.पी.जे. ,दिल्ली पब्लिक स्कूल और एक अन्य स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री सी.एम. मान को भी धमकी दी गई है। ईमेल में दोपहर 1:11 बजे स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। विधानसभा को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ईमेल में दोपहर 2:11 बजे विधानसभा के कार्यक्रम का भी ज़िक्र है, जबकि रात 9:11 बजे दिल्ली जाने वाली ट्रेन का भी ज़िक्र किया गया है।

ईमेल में कहा गया है कि सी.एम. मान निशाने पर हैं। ईमेल में बाबा साहिब अंबेडकर की प्रतिमा को हटाने की धमकी दी गई है। ईमेल में आगे कहा गया है कि सिखों के दुश्मनों को मार दिया जाएगा, खालिस्तान जनमत संग्रह पंजाब को भारतीय कब्ज़े से आज़ाद कराएगा। इस ईमेल के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। टीमें मौके पर स्कूलों में पहुंच गई है और जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments