Thursday, April 16, 2026

Google search engine
Homeएंटरटेनमेंट'टटीरी' गाने को लेकर बादशाह को 7 दिन में जवाब देने के...

‘टटीरी’ गाने को लेकर बादशाह को 7 दिन में जवाब देने के निर्देश

गायक बादशाह की मुश्किलें ‘टटीरी’गाने को लेकर बढ़ गई है। हरियाणा बाल अधिकार आयोग ने बादशाह को समन भेजा है। गाने के डायरेक्टरों को भी नोटिस जारी किए गए है, जिसमें उन्हें 7 दिनों के अंदर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया गया है।बाल अधिकार आयोग का कहना है कि गाने के वीडियो में स्कूली लड़कियों को गलत तरीके से दिखाया गया है।

यह गाना बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए उकसाता है।इससे पहले, हरियाणा महिला आयोग ने बादशाह की गिरफ्तारी के आदेश जारी किए थे। बादशाह को शुक्रवार को महिला आयोग के सामने पेश होकर गाने से जुड़े विवाद पर जवाब देना था, लेकिन वह पेश नहीं हुए; जिसके बाद चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने सिंगर की गिरफ्तारी और उनका पासपोर्ट जब्त करने के आदेश भी जारी कर दिए थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments