Wednesday, April 22, 2026

Google search engine
Homeपंजाबबठिंडा में दो हैंड ग्रेनेड के साथ 2 काबू

बठिंडा में दो हैंड ग्रेनेड के साथ 2 काबू

बठिंडा काउंटर इंटेलिजेंस (CI) ने दो आरोपियों को दो हैंड ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार करके एक संभावित आतंकी हमले को टाल दिया है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने यह जानकारी दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान बूटा सिंह उर्फ ​​गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​गोपू (निवासी गिलवाली, फिरोजपुर) और हरमंदर सिंह उर्फ ​​निक्का (निवासी मोथनवाली, मोगा) के रूप में हुई है।DGP गौरव यादव ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि बरामद ग्रेनेड सीमा पार से चल रही एक अवैध सप्लाई चेन का हिस्सा थे,

जिसका मकसद सीमावर्ती राज्य में शांति और सुरक्षा को भंग करना था।DGP ने कहा कि इस मॉड्यूल में शामिल अन्य सदस्यों की पहचान करने और उनके आपसी संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है।AIG ने कहा कि काउंटर इंटेलिजेंस टीमों की त्वरित और सक्रिय कार्रवाई के कारण इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को टाल दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments