Monday, March 9, 2026

Google search engine
Homeपंजाबशिक्षा मंत्री बैंस ने कहा, यह बजट पंजाब के भविष्य का ऐसा...

शिक्षा मंत्री बैंस ने कहा, यह बजट पंजाब के भविष्य का ऐसा ब्लूप्रिंट है, जिसे नए अवसरों और उत्कृष्टता की भाषा में लिखा गया

पंजाब बजट 2026–27 को क्रांतिकारी और ऐतिहासिक बताते हुए शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आज शिक्षा क्षेत्र के लिए रिकॉर्ड 19,279 करोड़ रुपये के बजट प्रावधान, जो पिछले वर्ष की तुलना में 7 प्रतिशत अधिक है, के लिए पंजाब सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य की शिक्षा प्रणाली क्रांतिकारी सुधारों के साथ पूरी तरह से संरचनात्मक और आधुनिक व्यवस्था की ओर तेजी से आगे बढ़ रही है।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा आज पंजाब विधान सभा में प्रस्तुत बजट पर बोलते हुए हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि यह बजट पंजाब के भविष्य का ऐसा ब्लूप्रिंट है, जिसे नए अवसरों और उत्कृष्टता की भाषा में लिखा गया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की दूरदर्शी अगुवाई में सरकार ‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ के अपने वादे को पूरी तरह हकीकत में बदल रही है। उन्होंने बताया कि राज्य ने सीखने के परिणामों में देशभर में शीर्ष स्थान हासिल किया है और यह बजट विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा के योग्य बनाने तथा बड़ी उपलब्धियाँ हासिल करने के लिए और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments