आज होली के अवसर पर राजधानी में मेट्रो से सफर करने की योजना बना रहे यात्रियों के लिए अहम सूचना है।दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने ऐलान किया है कि सभी कॉरिडोर और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर सुबह से दोपहर 2:30 बजे तक ट्रेनें नहीं चलेंगी। दोपहर 2:30 बजे के बाद टर्मिनल स्टेशनों से पहली ट्रेन रवाना होगी ।मेट्रो प्रशासन के मुताबिक यह फैसला त्योहार के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतने के उद्देश्य से लिया गया है।
होली के दिन सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ और रंगों के कारण अव्यवस्था की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में स्टेशनों और ट्रेनों में व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुबह की सेवाओं को अस्थायी रूप से रोका गया है।आज होली के दिन किसी भी लाइन पर सुबह मेट्रो उपलब्ध नहीं रहेगी। दोपहर 2:30 बजे से सभी रूट्स पर एक साथ सेवाएं शुरू की जाएंगी।यह व्यवस्था केवल होली के दिन लागू रहेगी और उसी दिन शाम से सामान्य टाइम टेबल के अनुसार संचालन जारी रहेगा।


