Monday, March 9, 2026

Google search engine
Homeनेशनललॉरेंस बिश्नोई के वकील पर गोली चलाने वाला आरोपी दिल्ली पुलिस ने...

लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर गोली चलाने वाला आरोपी दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

कश्मीरी गेट पर बीते दिनों लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर गोली चलाने वाला आरोपी दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रोहित गोदारा गैंग के मुख्य आरोपी रोहित सोलंकी को दबोच लिया है।पुलिस के मुताबिक सोलंकी ने ही लॉरेंस की लीगल टीम पर हमला किया था।

24 फरवरी को दिल्ली के कश्मीरी गेट पर लॉरेंस बिश्नोई के वकील दीपक खत्री और उसके साथियों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई थी।पुलिस ने बताया कि आरोपी रोहित गोदारा गैंग का सदस्य है। इस हमले के बाद वह फरार हो गया था। पुलिस ने लॉरेंस के वकील और उसके साथियों के ऊपर गोली चलाने के मामले में गिरफ्तार किया है। फिलहाल आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।

इस फायरिंग केस को लेकर पुलिस द्वारा कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।साथ ही पुलिस आरोपी के खिलाफ वैधनिक कार्रवाई करने में जुट गई है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य लोगों के शामिल होने की भी आशंका जताई गई है, जिसको लेकर भी पुलिस आरोपी से पता लगाने का प्रयास कर रही है।पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे के कारणों को जल्द उजागर किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments