Thursday, April 23, 2026

Google search engine
HomeनेशनलAI इम्पैक्ट समिट के दौरान हुए 'शर्टलेस प्रोटेस्ट' पर उदय भानु गिरफ्तार

AI इम्पैक्ट समिट के दौरान हुए ‘शर्टलेस प्रोटेस्ट’ पर उदय भानु गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक, यह गिरफ्तारी पिछले हफ्ते भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के दौरान हुए ‘शर्टलेस प्रोटेस्ट’ मामले में हुई है।पुलिस ने तड़के करीब 4:30 बजे उदय भानु को हिरासत में लिया और अब उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया है।सूत्रों ने बताया कि पुलिस उन्हें जल्द ही कोर्ट में पेश कर सकती है।

यह मामला तब सुर्खियों में आया जब IYC के कार्यकर्ताओं ने AI समिट के दौरान बिना शर्ट पहने विरोध प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार की नीतियों और AI से जुड़े मुद्दों पर नारेबाजी की और कार्यक्रम स्थल पर हंगामा मचाया।

पुलिस ने इस घटना को सार्वजनिक शांति भंग करने और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। अब तक इस मामले में कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसमें उदय भानु चिब भी शामिल है। पुलिस ने रातभर पूछताछ की और आरोप है कि उदय भानु ने जांच में पूरा सहयोग नहीं किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments