Thursday, July 16, 2026

Google search engine
Homeपंजाबराज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने नशे के खिलाफ निकाली पैदल यात्रा

राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने नशे के खिलाफ निकाली पैदल यात्रा

पंजाब को नशा मुक्त बनाने की कडी के अंर्तगत आज फिरोजपुर जिले में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने नशे के खिलाफ पैदल यात्रा निकाली । इस यात्रा के दौरान उनके साथ डेरा राधा स्वामी ब्यास मुखी बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों जी भी मौजूद हैं। इसके अलावा शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल भी इस यात्रा के दौरान मौजूद रहे।

इस पैदल यात्रा में अश्वनी शर्मा सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता पहुंचे। जहां यात्रा के दौरान प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं, वहीं युवाओं और बच्चों ने भी बड़ी संख्या में इस यात्रा में हिस्सा लिया। यह यात्रा सारागढ़ी गुरुद्वारा साहिब से शुरू की गई है।

सुखबीर बादल ने राज्यपाल को नशों के खिलाफ पैदल यात्रा की बधाई देते हुए कहा कि राज्यपाल ने बहुत बड़ा प्रयास किया है और जो काम सरकारों का था, वह अब राज्यपाल साहिब ने उठा लिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी स्तर से ऊपर उठकर राज्यपाल ने इस पैदल यात्रा के लिए सबको न्योता दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments