Wednesday, February 4, 2026
Google search engine
Homeनेशनलसोने की कीमत में लगातर तेजी

सोने की कीमत में लगातर तेजी

सोने की कीमतों ने फिर नया रिकॉर्ड बना दिया। दिल्ली में में 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाला सोना बढ़कर 1,83,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) के नए सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना वायदा भाव फरवरी माह में डिलिवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत बढ़कर 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई।

सोने के अप्रैल माह में डिलिवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत बढ़कर 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सोना बढ़कर 5,595.02 डॉलर प्रति औंस के नए शिखर पर पहुंच गया। गुडरिटर्न्स के मुताबिक आज सोने की कीमत बढ़कर 1,79,010 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई।

वहीं, इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार सुबह तक सोना बढ़कर 1,75,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गयाअखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 1.83 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया।

99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाला सोना भी 12,000 रुपये, या 7.02 प्रतिशत बढ़कर 1,83,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) के नए सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव 1,71,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से कहीं अधिक है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सोना 177.14 डॉलर, या 3.3 प्रतिशत बढ़कर 5,595.02 डॉलर प्रति औंस के नए शिखर पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सर्राफा की कीमतों में उछाल और भी अधिक प्रभावशाली था, कॉमेक्स में सोने का वायदा पहली बार 5,600 डॉलर प्रति औंस के महत्वपूर्ण स्तर को पार कर गया। दिन के कारोबार में, अप्रैल डिलिवरी वाला सोना 286.6 डॉलर, यानी 5.4 प्रतिशत बढ़कर 5,626.8 डॉलर प्रति औंस के नए शिखर पर पहुंच गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments