Wednesday, February 4, 2026
Google search engine
Homeनेशनलसोने के दाम में आई कितनी तेजी ?

सोने के दाम में आई कितनी तेजी ?

घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने की कीमतों में गुरुवार, 29 जनवरी को तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 फरवरी, 2026 का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा गुरुवार को 1,69,882 रुपये (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ. इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,65,915 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था।

29 जनवरी की सुबह 10:00 बजे, एमसीएक्स पर 5 फरवरी का एक्सपायरी वाला गोल्ड 1,80,300 रुपए पर ट्रेड कर रहा था. जो कि पिछले दिन की बंद कीमत से लगभग 14,300 रुपये की तेजी दिखाता है. एमसीएक्स गोल्ड शुरुआती कारोबार में 1,80,501 रुपए के हाई लेवल पर पहुंचा था।

एमसीएक्स पर 5 मार्च 2026 का एक्सपायरी वाला सिल्वर 4,04,879 रुपये (प्रति किलो) पर ट्रेड कर रहा था. जो कि पिछले दिन की बंद कीमत से लगभग 19,500 रुपये की तेजी दिखाता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments