श्री हरिमंदिर साहिब के पवित्र सरोवर में कुरली करने वाले दिल्ली के एक मुस्लिम नौजवान के खिलाफ शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सख्त कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। शिरोमणि कमेटी के कानूनी सलाहकार अमनबीर सिंह सियाली ने कहा कि इस मामले में जल्द ही पुलिस को एफ.आई.आर. दर्ज करने के लिए शिकायत दी जाएगी।
सूत्रों के अनुसार शिरोमणि कमेटी की जांच में खुलासा हुआ है कि दिल्ली का रहने वाला सुभान रंगरेज नाम का यह नौजवान माथा टेकने नहीं, बल्कि कथित तौर पर बेअदबी करने की नियत से दरबार साहिब कॉम्प्लेक्स में दाखिल हुआ था। वह करीब 20 मिनट अंदर रहा लेकिन उसने माथा नहीं टेका। उसने सरोवर में पैर डालकर बैठना, तीन बार मुंह में पानी भरकर कुरली करना और फिर उसी पानी को सरोवर में कुरली की वीडियो बनाई थी।
इस अलावा उसने वीडियो पर ‘मुस्लिम शेर’ लिखकर सोशल मीडिया पर डाली और दरबार साहिब की ओर उंगली भी उठाई।इस घटना के बाद सिख संगत में भारी रोष है। कार्रवाई में देरी होती देख निहंग सिंहों के एक जत्थे ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शिकायत दर्ज करवाई है। निहंगों का कहना है कि ऐसी हरकतें सिखों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाती हैं।
उन्होंने मांग की है कि नौजवान सार्वजनिक तौर पर आकर सिख मर्यादा अनुसार माफी मांगे, नहीं तो उनके पास नौजवान के बारे में सारी जानकारी मौजूद है।विवाद बढ़ता देख सुभान रंगरेज ने दो बार वीडियो जारी करके माफी मांगी है। पहली बार उसने कहा कि उसे मर्यादा के बारे में पता नहीं था और गलती से पानी मुंह में से निकल गया, लेकिन इस दौरान उसके हाथ जेब में थे, जिसे संगत ने निरादर माना।
दूसरी बार उसने हाथ जोड़कर माफी मांगी, लेकिन एसजीपीसी और निहंग जत्थेबंदियां उसके इस तरीके से संतुष्ट नहीं हैं और कानूनी कार्रवाई की मांग पर अड़ी हुई हैं। गाजियाबाद पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है और नौजवान से पूछताछ करने की बात कही है।


