Friday, April 17, 2026

Google search engine
Homeस्पोर्टसटी-20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को ग्रुप सी...

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को ग्रुप सी में शामिल

आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को ग्रुप सी में शामिल कर लिया है. बीसीबी ने सुरक्षा का हवाला देकर अपने मैच श्रीलंका शिफ्ट करने की मांग की थी, जिसे आईसीसी पहले ही खारिज कर चुका था। इसके बाद बीसीबी ने कहा कि अगर उनके मैच भारत में ही होंगे तो वह टूर्नामेंट का बहिष्कार कर रहा है।

आईसीसी ने अब बांग्लादेश के रिप्लेसमेंट के रूप में स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल कर लिया है।क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार आधिकारिक रूप से टी20 वर्ल्ड कप 2026 में स्कॉटलैंड को शामिल किया जा चुका है, जो बांग्लादेश की जगह ग्रुप सी में शामिल रहेगी. यानी स्कॉटलैंड को शुरूआती 3 मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेलने होंगे, जो 7 (वेस्टइंडीज), 9 (इटली) और 14 (इंग्लैंड) फरवरी को खेले जाएंगे।

17 फरवरी को स्कॉटलैंड का मैच मुंबई में नेपाल के साथ होगा.आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को अपना फैसला बताने के लिए 24 घंटे का समय दिया था, जिसके बाद आईसीसी ने स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल किया. कई दिग्गज बांग्लादेश के इस फैसले को बेवकूफाना मान रहे हैं, क्योंकि इससे उनको करीब 300 करोड़ रूपये का नुकसान होने जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments