सेफ इन्वेस्टमेंट की बढ़ती डिमांड और US की तरफ से नए टैरिफ की चेतावनियों के बीच सोना और चांदी लगातार नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। मंगलवार को फ्यूचर मार्किट में दोनों कीमतें लगातार दूसरे दिन अपने सबसे ऊंचे लेवल पर पहुंच गईं। खबर लिखे जाने तक, घरेलू मार्केट में सोना फ्यूचर करीब 147,943 रुपये और चांदी करीब 317,600 रुपये पर ट्रेड कर रही थी।
इंटरनेशनल मार्किट में भी सोने और चांदी की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर रहीं।इंटरनेशनल मार्किट में सोने और चांदी के फ्यूचर की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। कॉमेक्स पर सोना $4,633.70 प्रति औंस पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस $4,595.40 प्रति औंस था। खबर लिखे जाने तक, यह $76.10 बढ़कर $4,671.50 प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था। सोने की कीमतें इस साल के अपने सबसे ऊंचे लेवल $4,698 पर पहुंच गईं।


