Monday, March 2, 2026
Google search engine
Homeइंटरनेशनलयूएई के राष्ट्रपति आज से भारत दौरे पर,दोनों देशों की दोस्ती काफी...

यूएई के राष्ट्रपति आज से भारत दौरे पर,दोनों देशों की दोस्ती काफी मायनों में अहम

संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान आज 19 जनवरी को भारत की आधिकारिक यात्रा पर है। उन्हें भारत के प्रधानमंत्री की तरफ से आमंत्रित किया गया है।दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्ष की एक दूसरे से मुलाकात भी होने वाली है। यूएई के राष्ट्रपति का यह दौरा ऐसे वक्त हो रहा है, जब सऊदी अरब से तनाव चल रहा है।

इसके अलावा ईरान में भी क्षेत्रिय समीकरण बदल रहे है।यूएई के राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद से उनकी यह तीसरी आधिकारिक यात्रा है। पिछले 10 सालों में वह भारत चार बार आ चुके है।उनकी यह पांचवी यात्रा है। यह यात्राएं दोनों देशों के बीच मजबूती को दर्शाते है।भारत और यूएई के बीच हाल के दिनों में संबंध और मजबूत हुए है। यूएई भारत में विदेशी निवेश का सातवां सबसे बड़ा स्त्रोत है।

यूएई साल 2000 से भारत में अबतक 22 अरब डॉलर से ज्यादा का निवेश कर चुका है।यह निवेश भारत के डेवलपमेंट सेक्टर में अहम भूमिका निभा रहा है। इस तरह के निवेश से दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग मजबूत हुए है, और भविष्य में और बेहतर होने की उम्मीद है।ऐसे में दोनों देशों की दोस्ती काफी मायनों में अहम है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments