Friday, April 24, 2026

Google search engine
Homeनेशनलसोने-चांदी की कीमतों में कुछ दिनों से लगातार उतार-चढ़ाव

सोने-चांदी की कीमतों में कुछ दिनों से लगातार उतार-चढ़ाव

सोने-चांदी की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। वैश्विक अनिश्चितताओं, अमेरिका की टैरिफ नीति इत्यादि वजहों से बाजार में लगातार बदलाव हो रहा है।वैश्विक बाजार में सोने को लेकर नई उम्मीदें जताई जा रही है।

जेपी मॉर्गन ने अपना लॉन्ग-टर्म प्राइस टारगेट बढ़ाकर 4,500 डॉलर प्रति औंस कर दिया है।जबकि 2026 के अंत के लिए 6,300 डॉलर प्रति औंस का अनुमान पहले की तरह कायम रखा है।जेपी मॉर्गन के अनुसार निवेशकों के पोर्टफोलियो में स्ट्रक्चरल डायवर्सिफिकेशन का रुझान अभी जारी है।

जिससे आगे भी सोने में तेजी की संभावना बनी रह सकती है।दिल्ली, मंबई, कोलकाता और चेन्नई में चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है। दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 10 ग्राम चांदी आज 2,950 रुपये की दर पर बिक रहा है। वहीं, 100 ग्राम चांदी खरीदने के लिए ग्राहकों को 29,500 रुपये खर्च करने होंगे। चेन्नई में 10 ग्राम चांदी की कीमत 3,000 रुपये चल रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments