सोने की कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिला रहा था। लेकिन आज सुबह MCX पर सोने का फरवरी वायदा भाव 0.48% गिरकर 1,42,434 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
पिछले दिन मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के वायदा भाव ने नया रिकॉर्ड बनाया था और यह 1,43,173 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। दूसरी ओर आज फरवरी डिलीवरी के लिए अमेरिकी गोल्ड वायदा
भाव करीब आधा परसेंट गिरकर $4,594.81 पर आ गया। वहीं गुडरिटर्न्स के अनुसार आज सोने की कीमत घटकर 1,43,550 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई।
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक शुक्रवार सुबह तक 24 कैरेट सोने का भाव 1,42,015 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।


