Thursday, April 9, 2026

Google search engine
Homeपंजाबअमृतसर में बस और ट्रैक्टर में टक्कर, कई लोग ज़ख्मी

अमृतसर में बस और ट्रैक्टर में टक्कर, कई लोग ज़ख्मी

अमृतसर में देर रात जैंतीपुर-पठानकोट हाईवे रोड पर एक भयानक सड़क हादसा हुआ। हादसा जैंतीपुर के पास पाखरपुर गांव के पुल पर हुआ, जहां यात्रियों से भरी बस और भूसा से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने टक्कर हो गई। जानकारी के मुताबिक, बस बटाला से अमृतसर जा रही थी और उसमें काफी संख्या में यात्री सवार थे। जिसमें कई लोग ज़ख्मी हुए है।

इस दौरान बस आगे चल रहे भूसे से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली दोनों ही डैमेज हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई,

लेकिन कई यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को तुरंत इलाज के लिए पास के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। ट्रैक्टर ड्राइवर के साथ बैठे एक बच्चे के पैर में गंभीर चोट आई है, जबकि बस में सवार कई यात्रियों को भी चोटें आई हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली को सड़क से हटाकर ट्रैफिक को आसानी से चलने दिया।जांच अधिकारी अवतार सिंह के अनुसार, शुरुआती जांच से पता चला है कि बस तेज़ रफ़्तार से चल रही थी और उसने कंट्रोल खो दिया, जिससे यह हादसा हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments