Thursday, April 9, 2026

Google search engine
Homeपंजाबपंजाब में कड़ाके की ठंड, छाया घना कोहरा

पंजाब में कड़ाके की ठंड, छाया घना कोहरा

पंजाब में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने आज घने कोहरे और शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके चलते स्कूलों का समय बदल दिया गया है। अब स्कूल सुबह 9 बजे की जगह 10 बजे खुलेंगे।पिछले 24 घंटों में सबसे कम न्यूनतम तापमान बठिंडा में 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हालांकि अधिकतम तापमान में 2.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन यह अभी भी सामान्य से 4.3 डिग्री कम है।शनिवार से अगले चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके साथ ही 18 जनवरी से राज्य में बारिश के भी आसार हैं।मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरिंदर पाल सिंह ने बताया कि 16 और 17 जनवरी तक राज्य में मौसम सूखा रहने की संभावना है।

18 से 21 जनवरी के बीच कई जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद मौसम फिर से सूखा रहने की संभावना है।अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद अगले चार दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments