इस बार बजट की तारीख खास तौर पर इसलिए चर्चा में है क्योंकि 1 फरवरी को रविवार है। पिछले कुछ सालों से हर साल 1 फरवरी को यूनियन बजट पेश करने का रिवाज रहा है। इस साल बजट की तारीख को लेकर काफी चर्चा हो रही है क्योंकि 1 फरवरी को रविवार है।केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि इस बार भी यूनियन बजट 2026 तय शेड्यूल के मुताबिक 1 फरवरी को ही पेश किया जाएगा।
रविवार होने की वजह से शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया गया है। तारीख को लेकर लग रहे कयासों पर अब विराम लग गया है। कैबिनेट कमेटी ऑन पार्लियामेंट्री अफेयर्स की हालिया मीटिंग में बजट सेशन से जुड़ी खास तारीखों को मंजूरी दे दी गई है।केंद्र सरकार के प्रस्ताव के अनुसार, 28 जनवरी को राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा।
29 जनवरी को संसद में इकोनॉमिक सर्वे पेश किया जाएगा। इसके बाद, वित्त मंत्री रविवार, 1 फरवरी को संसद में यूनियन बजट 2026 पेश करेंगे।इस मौके पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अपना नौवां बजट पेश करेंगे। अब तक, सीतारमण ने दो अंतरिम और छह पूर्ण बजट पेश किए है।
इस बार, सीतारमण प्रणब मुखर्जी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगी और पी. चिदंबरम के नौ बजट पेश करने के रिकॉर्ड की बराबरी करेंगी। हाल के सालों में यह पहली बार होगा जब बजट रविवार को पेश किया जाएगा।


