रिटायर्ड आई.जी. अमर सिंह चहल के साथ हुई करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में पटियाला पुलिस ने महाराष्ट्र से व्यक्तियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इनकी गिरफ्तारी के बाद साइबर सेल की टीमें आरोपियों को पटियाला ले जा रही है। एस.एस.पी. वरुण शर्मा ने बताया कि पटियाला पुलिस ने कुल 6 व्यक्तियों को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है।
यह गिरोह ऑनलाइन ठगियों का मास्टरमाइंड है। इनसे गहन पूछताछ की जाएगी, जिनसे बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि साइबर सेल की पुलिस ने दिन-रात मेहनत करके गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। एस.एस.पी. ने साइबर सेल की टीम की सराहना भी की।


