पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अपने सरकारी निवास पर वर्ष 2026 के लिए पंजाब सरकार की आधिकारिक डायरी और कैलेंडर जारी किया है, जो सरकार के दैनिक कार्यकलापों के बारे में जानकारी देने वाला एक महत्वपूर्ण संस्थागत प्रकाशन है।
यह जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि कैलेंडर और डायरी का लेआउट डिज़ाइन सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा तैयार किया गया है तथा नियंत्रक मुद्रण एवं स्टेशनरी विभाग द्वारा इसका प्रिंट किया गया है।
इस अवसर पर मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा, सचिव सूचना एवं लोक संपर्क रामवीर सिंह, निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विमल सेतिया तथा अन्य उपस्थित थे।


