Friday, April 17, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनल16 लोगों की हत्या करने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 808...

16 लोगों की हत्या करने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 808 साल की सजा, गोली मार जला दिया था बस को

NRI SANJH JALANDHAR (23 January)

ग्वाटेमाला की एक कोर्ट ने 23 जनवरी यानि मंगलवार को रिगोबर्टो डेनिलो मोरालेस को 808 साल की सजा सुनाई है। क्योंकि उसने 16 लोगों को गोली मार दी थी और शवों को बस के साथ ही जला दिया था। साल 2008 में एक बस निकारागुआ से ग्वाटेमाला आती है। इसमें सवार 14 यात्री, एक ड्राइवर और एक कंडक्टर।

ग्वाटेमाला की सीमा पार करते ही बस हाईजैक हो जाती है। ड्रग्स की तस्करी करने वाले अज्ञात लोग बस में चढ़ते हैं। इन्हीं का साथ चढ़ता है इनका सरगना रिगोबर्टो डेनिलो मोरालेस। रिगोबर्टो एक के बाद एक बस में सवार सभी 16 लोगों को गोली मार देता है। फिर बस को दूसरी जगह ले जाकर सभी शवों को जला देता है। इस घटना के 16 साल बाद रिगोबर्टो डेनिलो मोरालेस को सजा सुनाई गई है।
कोर्ट ने कहा- हर एक हत्या के लिए रिगोबर्टो को 50 साल की सजा सुनाई है। इसका मतलब यह हुआ की 16 हत्याओं के लिए वो 800 साल जेल में रहेगा। बची 8 साल की सजा क्रिमिनल एक्टिविटीज के लिए दी गई है। AFP न्यूज के मुताबिक मोरालेस को खबर मिली थी की निकारागुआ से ग्वाटेमाला आ रही बस में ड्रग्स है। इसे चुराने के लिए वो अपने साथियों के साथ बस में चढ़ गया था, लेकिन जब बस में ड्रग्स नहीं मिली तो उसने इसमें सवार सभी यात्रियों को गोली मार दी।


रिगोबर्टो डेनिलो मोरालेस ने शवों को अपने दोस्त और बिजनेस पार्टनर मार्विन मोंटिएल मारिन के ठिकाने पर ले गया। यहां उसने बस के साथ सभी शवों को जला दिया। कोर्ट ने इस घटना से जुड़े सभी आरोपियों को कड़ी सजा सुनाई है। हालांकि, रिगोबर्टो के अलावा किसी की भी सजा से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है।

14 साल तक पुलिस की पकड़ में नहीं आया रिगोबर्टो
16 लोगों की हत्या करने और उनके शवों को जलाने के बाद मोरालेस फरार हो गया। 14 साल तक ग्वाटेमाला पुलिस उसे पकड़ नहीं पाई। 2022 में आखिरकार पुलिस मोरालेस को गिरफ्तार करने में कामयाब हुई। जिसके बाद कोर्ट में सबूत पेश किए गए और उसे 808 साल की सजा सुनाई गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments